{"_id":"5e5301c88ebc3ef39367a41e","slug":"pepe-robots-will-now-teach-cleanliness-lessons-to-children-in-delhi-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के स्कूलों में अब बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे पेपे रोबोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के स्कूलों में अब बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे पेपे रोबोट
Mon, 24 Feb 2020 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
pepe robot
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्कूलों में अब रोबोट बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा। रोबोट बताएगा कि सफाई कितनी आवश्यक है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 19 गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों में रोबोट लगाने की मंजूरी दी है। शारीरिक स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए कमेटी ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो यूनिवर्सिटी और तमिलनाडु यूनिवर्सिटी अमृता विश्वा विद्यापीठम द्वारा विकसित ‘पेपे’ रोबट का सहारा लेगी।
विज्ञापन
प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि के बच्चों को स्वच्छता, आरोग्यता व स्वास्थ्य विज्ञान के प्रति सजग करने के लिए स्कूल परिसरों में ‘हैंड वाशिंग’ मशीनें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
बच्चे खाना खाने से पहले और शौचालय के बाद हाथ धोने की आदत डाल सकें, जिससे उन्हें संक्रमण रोगों, अतिसार व अन्य रोगों से प्रतिरक्षा प्रदान की जा सके।
सात हजार रुपये की लागत से तैयार रोबोट हैंड वांशिग स्टेशन के ऊपर दीवार पर लगाया जाएगा। जीवंत लगने वाले रोबोट बच्चों से वार्तालाप करके उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
इस अभियान में 10 साल से नीचे के गरीब तथा पिछड़े वर्ग के परिवारों के बच्चों को विशेष रूप से जोड़ा जाएगा। योजना की सफलता की निगरानी के लिए एक विशेष ऐप भी तैयार किया जाएगा। सभी स्कूलों के अध्यापकों को स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा स्वच्छता व्यवहार तथा अनुशासन से जुड़ी सभी वीडियो, फोटो ऐप पर अपलोड किया जाएगा।