फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People will meeet look alike human-looking robot Sofia

मानव जैसी दिखने व बोलने वाली रोबोट सोफिया से रूबरू होंगे लोग 

Mon, 14 Oct 2019 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
People will meeet look alike human-looking robot Sofia
sophia robot - फोटो : Medium

रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज से दिल्ली में चार दिवसीय इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स (आईईईई) और आरओ एंड एमएएन सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। 

विज्ञापन


इसमें विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शोधकर्ता और 30 से अधिक देशों के रोबोट दर्शकों के समक्ष प्रदर्शित होंगे। सबसे खास मानव जैसी दिखने और बोलने वाली रोबोट सोफिया से भी लोगों को रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस सम्मेलन की थीम ‘वास्तविक दुनिया के लिए जिम्मेदार रोबोटिक्स और एआई’ रखी गई है। 
विज्ञापन


आईईईई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का यह 28 वां संस्करण है और पहली बार भारतीय उपमहाद्वीप में आयोजित हो रहा है। 14 से 17 अक्तूबर तक नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में होने वाले इस सम्मेलन में लोग रोबोटिक्स को काफी नजदीक से जान सकेंगे। सम्मेलन के दौरान तकनीकी वार्ता, विशेष सत्र, कार्यशालाओं, ट्यूटोरियल, प्रदर्शनियों और पुरस्कार समारोह की एक श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रोबोटिक्स और एआई में अनुसंधान और विकास पर व्यापक चर्चा होगी। इस वर्ष का विषय एक ऐसे युग में जिम्मेदार प्रौद्योगिकी के विकास को रेखांकित करता है, जहां रोबोटिक्स और एआई हमारे सामाजिक जीवन के साथ-साथ निजी जीवन में तेजी से घुसपैठ कर रहा है। 


इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते क्षेत्र से जोड़ना है। इस आयोजन में पोस्टर सत्र के साथ प्रख्यात रोबोटिक्स फ्रांस के डॉ.राचिड अलामी, यूएसए के प्रो. दिनेश मनोचा और सिंगापुर के प्रो. मार्सेल एच. के तीन मुख्य व्याख्यान भी होंगे। इस सम्मेलन में प्रदर्शित होने वाली सोफिया द रोबोट दर्शकों के लिए सबसे खास होगी। मानव जैसी दिखने वाली यह रोबोट बोलने में भी सक्षम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed