{"_id":"583ee7614f1c1b051cde69bf","slug":"people-will-give-tips-for-grooming-of-badkhal-and-barahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडख़ल और बाराही को संवारने के लिए जनता देगी सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडख़ल और बाराही को संवारने के लिए जनता देगी सुझाव
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Dec 2016 01:41 AM IST
सार
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दोनों पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
बड़खल झील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बडख़ल झील और बाराही तालाब को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किए जाने के बाद अब इनके कायाकल्प को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों ही धरोहरों को एक बार फिर एनसीआर का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाया जाए।
विज्ञापन
इसके लिए शहर की जनता से सुझाव और खाका तैयार करने में मदद ली जाएगी। बाकायदा, इसके लिए प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में जिस क्षेत्र को विकसित किया जाना है, उसमें बडख़ल झील प्राथमिक है।
विज्ञापन
इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद का बाराही तालाब भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, बडख़ल झील का खोया आस्तित्व वापस लाने के लिए पर्यटन विभाग भी कई सर्वे करा चुका है। हालांकि, अब तक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अब स्मार्ट सिटी के तहत इनके कायाकल्प की योजना को ध्यान में रख नगर निगम लोगों से सुझाव मांगेगा। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी की सीईओ सोनल गोयल ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। जिसका डिजाइन बेहतर होगा, उसपर कार्य किया जाएगा।