{"_id":"5df36e808ebc3e87d53c3615","slug":"people-strike-againt-cab-in-collector-office-in-jhans","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कलेक्ट्रेट दफ्तर में लोगों का जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कलेक्ट्रेट दफ्तर में लोगों का जोरदार प्रदर्शन
Fri, 13 Dec 2019 04:27 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 13 Dec 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
cab protest jhansi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कलेक्ट्रेट दफ्तर में लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। बता दें कि आक्रोशित लोग बिल को वापस लेने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। अलीगढ़ और सहारनपुर जिले में तनाव की स्थिति को देखते हुए चप्पे- चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। दोनों जिलों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। वहीं अलीगढ़ जिला प्रशासन ने सार्वजनिक तौर पर किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
एएमयू की ओर जाने वाले रास्ते आज रहेंगे बंद
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की ओर जाने वाले रास्तों पर शुक्रवार को आवाजाही बंद रखी गई है। सुबह आठ बजे से विरोध मार्च की समाप्ति तक दोदपुर चौराहे से एएमयू सर्किल की तरफ जाने वाला रास्ता सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसी तरह कलेक्ट्रेट तिराहे से एएमयू सर्किल की तरफ का रास्ता भी बंद कर दिया जाएगा। लाल डिग्गी तिराहा से एएमयू सर्किल की तरफ भी किसी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन