फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people stone throwing on DCP team in gurugram

यहां अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची ये टीम, लोगों ने जमकर किया पथराव

Thu, 10 May 2018 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 10 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
people stone throwing on DCP team in gurugram

नगर निगम की टीम के बाद अब तोड़फोड़ की कार्रवाई करने गई जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। लोग तोड़फोड़ का विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार को टीम हसनपुर गांव में भू-मालिकों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने गई थी। तोड़फोड़ शुरू होते ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और बाद में टीम पर पत्थर बरसाए।

विज्ञापन

 

people stone throwing on DCP team in gurugram

मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने लोगों को काबू किया और टीम ने इलाके में करीब 6 एकड़ जमीन पर बने 150 से अधिक निर्माणों पर पीला पंजा उन्हें ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार (तोड़फोड़  दस्ता) राजेंद्र टी शर्मा के मुताबिक हसनपुर गांव में भू-मालिकों ने विभाग की अनुमति के बिना ही अवैध निर्माण किया हुआ था। जिसके खिलाफ विभाग को कई बार शिकायतें मिली थी। 

शिकायत के आधार पर भू-मालिकों को अवैध निर्माण हटाने का नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने इसे नहीं हटाया। जिस पर कार्रवाई करने के लिए बृहस्पतिवार को विभाग की टीम मौके पर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

people stone throwing on DCP team in gurugram

तोड़फोड़ शुरू होते ही लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं टीम पर पथराव भी किया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और लोगों को काबू किया।

जिसके बाद विरोध के बीच ही इलाके में करीब 6 एकड़ जमीन पर बनी 160 झुग्गियां व 24 लेबर क्वार्टर पर पीला पंजा चलाया गया। साथ ही भू-मालिकों को दोबारा अवैध निर्माण न करने की चेतावनी भी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed