{"_id":"e7ff1b47a13a0e819daa046474407575","slug":"people-react-on-social-networking-after-aap-bjp-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पत्थरबाजी का लुत्फ उठाते गांधी के पोते'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पत्थरबाजी का लुत्फ उठाते गांधी के पोते'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 07 Mar 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं की दिल्ली-लखनऊ में हुई भिड़ंत के बाद सोशल मीडिया पर हमले तेज हो गए हैं। फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य सोशल साइट पर दोनों दलों के समर्थक लड़ाई के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सबूत के तौर पर फोटो भी पोस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोप-प्रत्यारोप के इस खेल में महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी तक को भी नहीं बक्शा जा रहा। ‘फेसबुक मीडिया’ नाम के पेज से पोस्ट की गई फोटो में राजमोहन गांधी को पत्थर फेंकते आप समर्थकों के बीच खड़ा दिखाया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: AAP कार्यकर्ताओं को जमानत, आशुतोष-शाजिया पहुंचे थाने
और कैप्श्ान लिखा है कि आप नेता राजमोहन गांधी पत्थरबाजी का लुत्फ उठाते हुए। इसके अलावा भाजपा समर्थकों की ओर से पोस्ट किए गए अनेक फोटो में आप कार्यकर्ताओं को पत्थर फेंकते दिखाया गया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के फेसबुक पेज से शेयर की गई फोटो में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आप समर्थकों को लाठी से पीटते हुए दिखाया गया है। साथ ही लिखा है कि ‘शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे आप समर्थकों पर भाजपा के गुंडों का हमला’।
दूसरी तरफ कांग्रेस समर्थक पेज ‘ट्रूथ ऑफ गुजरात’ की ओर से डाली गई पोस्ट में आरएसएस के कार्यकर्ता और आप समर्थकों पर हमला करने वाले लोगों को एक बताया गया है।
LIVE UPDATE: 6 मार्च के दिन भर की घटनाएं
सोशल साइट पर की जा रही अनगिनत पोस्ट का उद्देश्य सिर्फ खुद को पाक साफ और दूसरे को दोषी साबित करना है, जिससे उनके प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बन सके। लेकिन वोटों के लालच में सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर किस स्तर तक पहुंचता है यह देखना बाकी है।