फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People ran on Gandhi's philosophy to increase tourism and fitness

Delhi NCR News: पर्यटन बढ़ाने और फिटनेस के लिए गांधी दर्शन पर दौड़े लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
- विश्व पर्यटन दिवस पर महिलाओं और बच्चों ने दिया हम फिट तो इंडिया फिट का संदेश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में पर्यटन को बढ़ाने और हेल्थ फिटनेस के लिए राजघाट गांधी दर्शन स्थल पर 16वीं चैंपियन रन आयोजित की गई। इसमें दौड़ लगाते हुए महिलाओं और बच्चों ने हम फिट तो इंडिया फिट का संदेश दिया। सुबह जॉगिंग वाली पोशाक और टोपी लगाए बच्चों ने दिल्लीवासियों को फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूक किया और स्वस्थ रहने की अपील की।

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित इस रन में भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चैंपियन रन को पर्यटन विभाग मंत्री कपिल मिश्रा ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। दौड़ पूरी होने के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली पर्यटन विभाग और गांधी स्मृति व दर्शन समिति लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से यह कार्यक्रम गया गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी शामिल रहे। एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा की देखरेख में दौड़ पूरी हुई। सुनीता देशभर में फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पर्यटन तेजी से बदल रहा
पर्यटन विभाग मंत्री ने कहा कि दिल्ली को पर्यटन हब बनाने की तैयारी है। कई पर्यटन स्थल आधुनिक बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय, कर्तव्य पथ और वार मेमोरियल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली को ऐसा पर्यटन स्थल बनाएंगे, जहां पर लोग आकर रुकना चाहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed