फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people pray to god for rahul gandhi goodwill on 1984 Sikh massacre Statement

1984 सिख कत्लेआम के बयान से राहुल गांधी पर भड़के लोग, गुरुद्वारे में सद्बुद्धि के लिए की गई अरदास

Tue, 28 Aug 2018 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
people pray to god for rahul gandhi goodwill on 1984 Sikh massacre Statement
Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 1984 सिख कत्लेआम में कांग्रेस पार्टी की भूमिका न होने को लेकर दिए गए बयान के विरोध में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं दंगा पीड़ित परिवारों ने राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने के लिए सांकेतिक अरदास की। सिख कत्लेआम की यादगार सच की दीवार पर रखे गए समागम में राहुल गांधी के बयान पर हैरानी जताई गई।

विज्ञापन


कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह फतेह नगर, लोकसभा सदस्य प्रेम सिंह चंदूमाजरा, वरिष्ठ अकाली नेता अवतार सिंह हित ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने गांधी परिवार पर तीखे शब्दों में हमले करते हुए राहुल पर सिखों की भावनाओं की कद्र न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

 
कालका ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर सिखों की भावनाओं को भड़काने का काम किया है। राहुल का कत्लेआम के बारे दिया गया बयान तथ्यों से दूर तथा अपने ही कांग्रेसी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब विधानसभा में कत्लेआम में कांग्रेसियों के शामिल होने के बारे दिए गए बयान का विरोधाभासी है। कालका ने कहा कि यदि दंगों में कांग्रेसी लिप्त नहीं थे तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में माफी क्यों मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा ने कहा कि कांग्रेस का समर्थन करने वाला सच्चा सिख नहीं हो सकता। राहुल का बयान सिखों को चेतावनी है कि यदि हम दोबारा सत्ता में आए तो एक बार फिर 1984 करेंगे। चंदू माजरा ने राहुल के बयान को कातिलों के हक में बताते हुए अपरिपक्व सोच बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed