ऑनलाइन बुक कराया बाहुबली-2 का टिकट, मल्टीप्लेक्स में चलने लगी तेलुगु फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा ऑनलाइन टिकट करवाकर बाहुबली-2 देखने पहुंचे दर्शकों को उस समय झटका लगा, जब उन्हें मल्टीप्लेक्स के स्क्रीन पर तेलुगु भाषा में फिल्म चलती देखी।
हिंदी भाषा के टिकट बुक कराने के बावजूद तेलुगु भाषा में फिल्म चलने से नाराज दर्शकों ने सेक्टर-25ए स्थित मल्टीप्लेक्स में हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंची सेक्टर-24 पुलिस ने दर्शकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मॉल मैनेजर ने ऑनलाइन कंपनी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।
जब दर्शक हॉल में पहुंचे तो वहां तेलुगू भाषा में फिल्म शुरू हो गई
शुक्रवार को बाहुबली-द कंक्लूजन फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म स्पाइस मॉल के मल्टीप्लेक्स में भी चल रही है। दिन के शो में भीड़ ज्यादा होने के चलते करीब 40 से 45 लोगों ने शनिवार रात के शो की टिकट ऑनलाइन बुक करवाई थी।
काउंटर से टिकट लेने के बाद जब दर्शक हॉल में पहुंचे तो वहां तेलुगु भाषा में फिल्म शुरू हो गई। इस पर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। मैनेजर ने उन्हें समझाने की कोशिश की और मॉल प्रबंधन से बात की।
इसके बाद दर्शकों को बताया कि गलती ऑनलाइन टिकट बुक करने वाली कंपनी की ओर से हुई है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर सेक्टर-24 पुलिस को बुलाया गया।