फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   people of rabupura cant celebrate rakshabandhan due to poor condition of village

इस गांव में राखी बांधने नहीं आती बहनें, कई के नहीं हो रहे रिश्ते

Mon, 15 Aug 2016 09:57 AM IST
दीपक सिंघल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दीपक सिंघल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 15 Aug 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
people of rabupura cant celebrate rakshabandhan due to poor condition of village

नीरज सिंह के बहन की शादी दो साल पहले अनूपशहर के गांव रोड़ा मिलकपुर में हुई है। नीरज ने राखी बांधने के लिए बहन को बुलाने के लिए रिश्तेदारों से कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। वजह, गांव में आने का रास्ता नहीं है।

विज्ञापन


प्रकाश शर्मा के बेटे की शादी हरियाणा से तय हो रही थी। रिश्ते वाले जब गांव आए तो रिश्ता मना कर दिया। वजह, गांव का रास्ता खराब होना बताया। गांव मोहम्मदाबाद खेड़ा की ऐसी कई बहने हैं, जो इस बार राखी बांधने घर नहीं आ रहीं। वहीं कई युवाओं की शादी अटकी हुई है।
विज्ञापन


दरअसल, रबूपुरा कस्बे का मोहम्दाबाद खेड़ा दो राज्यों (उत्तर प्रदेश-हरियाणा) की सीमा पर बसा है। एक्सप्रेसवे से भी सटा हुआ यह गांव अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव के एकमात्र मार्ग पर न केवल गहरे गड्ढे हैं, बल्कि सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इसी मार्ग से आने-जाने का विवश है। ग्रामीणों का कहना है एक दशक से भी अधिक समय से गांव की आधा किलोमीटर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क के दोनों ओर कई ऊंचे मकान बने हुए हैं। नाली की निकासी की न होने से मार्ग पर गंदा पानी भरा रहता है।

गांव मोहम्मदाबाद खेड़ा की सड़क का बुरा हाल

people of rabupura cant celebrate rakshabandhan due to poor condition of village

बारिश के दौरान हालात औैर खराब हो जाते हैं। अन्य गांवों से संपर्क टूट जाता है। सड़क के साथ ही बिजली और पानी का भी यही हाल है। ज्यादातर समय बत्ती गुल रहती है। हैंडपंप के अलावा पीने के पानी का कोई विकल्प नहीं है।

इससेे यहां के युवकों के रिश्ते होने भी परेेशानी हो रही है। विवाहित बेटियों को उनके रिश्तेदार भी गांव भेजने सेे इंकार करने लगे हैैं। प्रधानपति संतोष सिंह कहते हैं कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी वोट मांगने तो पहुंच जाते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांव की तरफ झांकते भी नहीं हैं।

इससे ग्रामीणों में खूब आक्रोश है। लोक निर्माण विभाग को भी इस संबंध में शिकायत दी गई, लेकिन हालात जस के तस हैं। उनका कहना है कि गंदगी के कारण लोग व बच्चेे बीमार रहने लगे हैं।

कई के नहीं हो रहे रिश्ते 

people of rabupura cant celebrate rakshabandhan due to poor condition of village

मेरे बेटे का हरियाणा से रिश्ता तय हो रहा था लेकिन गांव में आने जाने का मार्ग बदहाल होने के कारण रिश्ता टूट गया। उन्होंने ऐसे हालात में बेटी की शादी गांव में करने से इनकार कर दिया।- प्रकाश शर्मा, ग्रामीण    

गांव की एकमात्र मुख्य सड़क बदहाल होनेे के कारण कस्बे तक आना जाना भी मुश्किल हो गया है। कस्बे में स्कूल आनेे वाले बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदगी के कारण ग्रामीण बीमार होने लगे हैं। चंद्रपाल भाटी, ग्रामीण 

रक्षाबंधन पर बहन ससुराल वालों ने गांव का रास्ता खराब होने के कारण भेजने से इनकार कर दिया है। नेता वोट लेने गांव आ जाते हैं लेेकिन गांव की समस्या की सुध लेेने वाला कोई नहीं है।- नीरज सिंह, ग्रामीण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed