फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people of jamaat from foreign will have to appers for investigation

निजामुद्दीन मरकज में आए सभी विदेशी जमाती पाबंद, बुलाने पर होना होगा पूछताछ में शामिल 

Fri, 22 May 2020 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 May 2020 06:09 AM IST
सार

  • अपराध शाखा ने सभी 850 विदेशी जमातियों को सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजकर पांबद कर दिया है 
  • अपराध शाखा ने उन ट्रेवल एजेंटों से पूछताछ की है, जिन्होंने विदेशी जमातियों को भारत आने में उनकी सहायता की थी
  • अभी किसी भी विदेशी जमाती को गिरफ्तार नहीं किया गया है

विज्ञापन
people of jamaat from foreign will have to appers for investigation
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में आए विदेशी जमातियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। अपराध शाखा ने सभी 850 विदेशी जमातियों को सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजकर पांबद कर दिया है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ तब्लीगी मरकज के मौलाना मोहम्मद साद अभी भी जामिया नगर के जाकिर नगर में अपने रिश्तेदार के यहां परिवार सहित रह रहे हैं। अपराध शाखा ने उन ट्रेवल एजेंटों से पूछताछ की है, जिन्होंने विदेशी जमातियों को भारत आने में उनकी सहायता की थी।  
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तब्लीगी मरकज में आए सभी 850 विदेशी जमातियों से पूछताछ हो गई है। इनके कागजात जब्त कर लिए गए हैं। जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा तो आना होगा, या फिर कोर्ट में बुलाया जाएगा तो उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। हालांकि अभी किसी भी विदेशी जमाती को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा नोटिस देने के बाद माना जा रहा है कि अपराध शाखा किसी को गिरफ्तार नहीं करेगी। अब पुलिस की जांच गृहमंत्रालय के आदेश पर भी टिकी है। किसी भी विदेशी जमाती को कोविड सेंटरों से छोड़ने का बृहस्पतिवार तक आदेश नहीं हुआ था। 


फिलहाल सभी जमाती दिल्ली में बनाए गए विभिन्न सेंटरों में करीब दो महीने से रह रहे हैं। उधर,  अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि मौलाना साद जाकिर नगर में ही है। हालांकि यह नहीं बताया कि वह ऐसा किस आधार पर बता रहे है। मौलाना साद की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अभी तक अपराध शाखा को नहीं सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed