फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of Ghaziabad did bicycle giri with babu

बापू के साथ गाजियाबाद में लोगों ने की साइकिलगिरी समेत गंदगी साफ

Tue, 02 Oct 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 02 Oct 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
People of Ghaziabad did bicycle giri with babu
गांधीगिरी
राष्ट्रपिता महात्मागांधी के जयंती के उपलक्ष में गाजियाबाद साइकिल क्लब ने साइकिलगिरी का आयोजन किया। इस आयोजन का मकसद लोगों को साइकिल के प्रति जागरूक करना था। इस इवेंट का प्रमुख आकर्षण रहे महात्मागांधी। गांधी जी के जीवन को अपना आदर्श मानने वाले विवेक मित्तल ने उनके रूप में लोगों को साइकिलगिरी करवाई। इस दौरान लगभग दो दर्जन साइकिल राइडरों ने मार्निंग वॉक पर आने वाले लोगों से मुलाकात की तथा उन्हें साइकिलिंग के फायदे से जुड़ा पर्चा थमाया। इसके पहले सभी राइडरों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और आरडीसी के सी ब्लॉक की गंदगी को एक घंटे की मेहनत करके साफ कर दिया। 
विज्ञापन


गाजियाबाद साइकिल क्लब के फाउंडर अमित द्विवेदी ने बताया कि हर कोई एक शुरुआत चाहता है लेकिन शुरू करने की कोशिश कोई नहीं करता। अगर आप उस शुरुआत को आगे बढ़ा दें तो लोग आपसे जुड़ते चले जाते हैं और इतना साहस करने की जरूरत सबको है। आज गाजियाबाद में लगभग 500 ऐसे लोग हैं जो साइकिल अपने पैसन व छोटे-छोटे कामों के लिए प्रयोग करते हैं। अगर लोगों के घरों में गाड़ियों के झुंड के बीच में साइकिल अपनी छोटी जगह तलाश पाई तो शहर अपने शुद्व वातावरण के तरफ बढ़ना शुरू हो जाएगा। साइकिलगिरी का मकसद यही था जिसमें लोगों को हमने बताया साइकिल चलाएंगे तो डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा और आप अपने शहर की आबोहवा को दुरुस्त रख सकते हैं और खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। हमारी इस मुहिम को लोगों ने सराहा ये हमें अच्छा लगा और अब शर्तियातौर पर कहा जा सकता है कि गाजियाबाद ही नहीं यहां के लोग भी बदल रहे हैं।"
विज्ञापन


इस अवसर पर गाजियाबाद साइकिल क्लब के तरफ से विशाखा शुक्ला, आयुष श्रीवास्तव, विवेक मित्तल, विवेक सोलंकी, सुनील, जय प्रकाश, अंकुर, संदीप कुमार, मनीष, विपिन चौधरी, उमंग, अनुज बंसल, मनीष वशिष्ठ, दीपक वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकलिंग के फायदे

People of Ghaziabad did bicycle giri with babu
bicycle giri
- साइकिल चलाने से दिल सेहतमंद और सुरक्षित रहता है
-साइकिल चलाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं
-साइकिल चलाने से दिमाग तेज होता है
-साइकिल चलाने से स्टेमिना अच्छा रहता है
-साइकिल वजन कम करने में मददगार साबित होती है
-साइकिल चलाने से आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करती है
-तनाव व डिप्रेशन से मुक्त करती है साइकिल
-साइकिल चलाने से डायबिटीज नियंत्रण में रहता है
-साइकिल चलाने से रात को बढ़िया नींद आती है
-साइकिल चलाने से आपकी त्वचा और ज्यादा चमकदार होती है
-हर उम्र में कर सकते हैं साइकिलिंग
-शरीर के हर अंग का हो जाता है व्यायाम
-साइकिल चलाने से पर्यावण सुरक्षित रहता है व प्रदूषण में कमी आती है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed