फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People health deteriorates as weather changes number of viral patients increases in OPD

मौसम बदलते ही बिगड़ने लगी लोगों की सेहत, ओपीडी में वायरल मरीजों की संख्या में इजाफा

Tue, 15 Oct 2019 05:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Oct 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
People health deteriorates as weather changes number of viral patients increases in OPD
लोक नायक अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी में मौसम बदलते ही लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। स्थिति यह है कि सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में बुखार, सर्दी-जुकाम और कमजोरी इत्यादि लक्षणों के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के डॉ. धीरज बताते हैं कि दिन में गर्मी और रात में मौसम ठंडा होने के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा लोगों को आंखों में संक्रमण, सिरदर्द, कमजोरी, पैरों में दर्द जैसी परेशानी भी देखने को मिल रही है। चूंकि तीन दिन से ज्यादा बुखार रहने पर तत्काल चिकित्सीय जांच आवश्यक होती है। इसलिए अस्पताल में मरीजों की रक्त जांच भी कराई जा रही हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने बताया कि बीते कुछ दिनों में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की जांच के लिए काफी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. राहिल चौधरी ने बताया कि इन दिनों आंखों में संक्रमण के साथ-साथ मरीजों में बुखार भी देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाहर से घर आते वक्त आंखों को अच्छे से जरूर धोएं। एकदम से ठंडे और गर्मी वातावरण में न पहुंचे। आंखों पर चश्मा जरूर पहनें। अगर किसी को आंखों में खुजली या ड्राईनेस और लालपन है तो तत्काल डॉक्टरों से सलाह लें। 

डॉक्टरों का यह भी कहना है कि सह मौसम फ्रिज, कूलर और एसी से दूरी बनाए रखने का है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को लेकर खासा सतर्क रहना चाहिए।


आरएमएल अस्पताल के डॉ. विवेक ने बताया कि उनके यहां भी ओपीडी में वायरल मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा मलेरिया केस अब तक सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। वहीं सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर का भी कहना है कि इन दिनों मौसम की वजह से लोगों को परेशानी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed