{"_id":"57c58f754f1c1bc6162caff0","slug":"people-conducted-investigations-of-patients-fragmented-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्फाबाद का बुखार : 500 लोगों ने कराई जांच, मरीजों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्फाबाद का बुखार : 500 लोगों ने कराई जांच, मरीजों का फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्फाबाद में जांच कराने वाले मरीजों की पिछले तीन दिनों से रिपोर्ट नहीं आई है। जिससे मरीजों का गुस्सा फूट गया है। मरीजों का कहना है कि डॉक्टर बिना रिपोर्ट के आधार पर ही इलाज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूछे तो कहते हैं रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इसलिए नहीं दे रहे हैं। इस मामले में गांव के लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों से भी बातचीत की। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हम लोगों को रिपोर्ट दे चुके हैं।
विज्ञापन
इस मामले में एक बार कैंप के डॉक्टरों से बात की जाएगी। गांव में पिछले कई दिनों से चल रहे कैंप में आए लोगों ने बताया कि 26 अगस्त के बाद अब तक सीएमओ की तरफ से रिपोर्ट हम लोगों को नहीं दी गई हैं। हम लोगों को पता ही नहीं है कि हमारा किस बीमारी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
500 लोगों की हुई जांच
गांव में चल रहे कैंप में मंगलवार को करीब 500 लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। इसमें से 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए हैं। 25 और 26 अगस्त में जांच रिपोर्ट में कुछ मरीजों को टाइफाइड और हीमोग्लोबिन की कमी मिली है। इसके अलावा 2 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक ही परिवार के सभी लोग बीमार
आरती ने बताया कि हमारे परिवार के सभी लोग बीमार चल रहे हैं। परिवार में 5 लोग हैं, सभी को बुखार है। गांव में कई ऐसे परिवार हैं, जिनका पूरा परिवार ही बीमार चल रहा है।