फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people being careless towards Corona, delhi police challa 18 thousand people for not wearing masks

सच हुई पीएम मोदी की बात, कोरोना के प्रति लापरवाह हुए लोग, मास्क न पहनने पर 19 हजार लोगों का हुआ चालान

Tue, 30 Jun 2020 05:28 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 30 Jun 2020 05:28 PM IST
सार

  • दिल्ली में 30 जून तक मास्क न पहनने, थूकने के कारण 18,912 लोगों का चलान कर चुकी है दिल्ली पुलिस   
  • पुलिस ने सोमवार को 1406 मास्क बांटे थे, वह अब तक 93,344 मास्क लोगों के बीच बांट चुकी है

विज्ञापन
people being careless towards Corona, delhi police challa 18 thousand people for not wearing masks
दिल्ली में बिना मास्क के घूमते लोग - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

देश के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग अब कोरोना के खतरे के प्रति लापरवाह हो गये हैं।

विज्ञापन


वे शारीरिक दूरी बनाये रखने के नियमों का पालन करने के मामले में अब लापरवाही बरत रहे हैं, जबकि जब कोरोना का मामला सामने आया था तब वे इसके प्रति ज्यादा सावधान थे और नियमों का पालन कर रहे थे।

अगर दिल्ली पुलिस के आंकड़ों को देखें तो प्रधानमंत्री की यह बात पूरी तरह सच साबित होती है। देश की राजधानी दिल्ली में ही लोग कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बनाये गये नियमों का सही से पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का पालन न करने वाले ऐसे 18,912 लोगों का दिल्ली पुलिस ने चालान भी किया है।
 
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उसने मंगलवार को 609 लोगों के चालान काटे, जबकि सोमवार को 572 लोगों का कोरोना काल के नियमों का पालन न करने के लिए चालान काटा है। रविवार को भी इन्हीं मामलों में 532 लोगों का चलाना काटा गया था।

इन नियमों में दो लोगों के बीच दो गज की दूरी बनाये रखने और सार्वजनकि जगहों पर निकलते समय मास्क पहनना शामिल है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर थूकने से भी कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ता है, इसलिए सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।


पुलिस ने ऐसे लोगों का भी चलान किया है जो सार्वजनिक जगहों पर थूकते हुए पाए गये हैं।  
 
दिल्ली पुलिस लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए जहां एक तरफ चलान काट रही है, वहीं मास्क बांटकर लोगों को इसे हमेशा लगाये रखने के लिए प्रेरित भी कर रही है।

पुलिस ने सोमवार को 1406 मास्क बांटे थे। वह अब तक 93,344 मास्क लोगों के बीच बांट चुकी है।
 
प्रधानमंत्री ने अपील की है कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है और शारीरिक दूरी के नियमों का उचित तरीके से पालन किया जाना चाहिए। सार्वजनकि जगहों पर निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाना चाहिए।

मास्क न होने पर कोई तौलिया, गमछा या दुपट्टा भी इस्तेमाल किया जा सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed