{"_id":"2d1ef83991abe7e0ab74f1406ae9ae45","slug":"pension-willll-be-credited-to-bank-account-from-first-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मार्च से सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी आपकी पेंशन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मार्च से सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी आपकी पेंशन राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 30 Jan 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के मसले को लेकर शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील कुमार गुलाटी ने गुड़गांव मंडल के उपायुक्तों, जिला समाज कल्याण अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हाेंने 1 मार्च से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन राशि लाभार्थियों तक सीधे बैंक के माध्यम से पहुंचाने पर जोर दिया।
गुलाटी ने कहा कि वे पेंशन को ऑनलाइन करने के लिए आर्ब्जवरों, सेक्टर ऑफिसरों व बिजनेस कोरसपोंडेट एजेंट(बीसीए) की मदद लें ताकि इस समय से पहले काम पूरा किया जा सके। उन्होंने बैंक प्रबंधकाें को अपने यहां आने वाले पेंशनधारकों का खाता खुलवाने में मदद करने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई खाता धारक तीन महीनों तक अपने पेंशन खाते से पेंशन राशि नहीं निकालता है तो अगले 15 दिनों के अंदर उसके खाते से पिछले तीन महीने में जमा करवाई गई राशि बैंक द्वारा वापस निकाल ली जाएगी।
विज्ञापन
श्री गुलाटी ने बताया कि जनवरी से लाडली, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन तथा शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए दी जाने वाली पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया गया है।
इसके साथ उन्हाेंने बैंकर्स को एक शाखा में 600 से अधिक पेंशनधारकाें के खाते ना खोले की भी हिदायत दी। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के महानिदेशक अशोक यादव भी मौजूद थे।