फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pehlu khan mob lunching case firing on witness near behror court

पहलू खान हत्याकांडः गवाही पर जा रहे मृतक के बेटे, वकील और गवाहों पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 29 Sep 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना Updated Sat, 29 Sep 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
pehlu khan mob lunching case firing on witness near behror court
पहलू खान लिंचिंग - फोटो : अमर उजाला

गोतस्करी के नाम पर कथिततौर से गोरक्षकों द्वारा बेहरमी से मारे गए नूंह खंड के गांव जयसिंहपुर निवासी पहलू खान के बेटों, गवाहों और वकीलों पर अज्ञात लोगों ने गांव नीमराना (अलवर) के पास फायरिंग की। शनिवार को सभी लोग बहरोड अदालत में पहलू हत्याकांड की पहली गवाही पर जा रहे थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन मामले की शिकायत अलवर के एसपी से कर दी है जहां एसपी ने टीम गठित कर घटना स्थल पर जांच के लिए भेज दी है।

विज्ञापन


पहलू हत्याकांड के मामले को देख रहे एडवोकेट असद हयात ने बताया कि गत पहली अप्रैल 2017 को नूंह खंड के गांव जयसिंह पुर निवासी पहलू अपने बेटों और गांव के अजमत के साथ जयपुर पशुमेला से दूध की गाय खरीदकर ला रहा था। जब वे अलवर जिला के बहरोड शहर के नजदीक पहुंचे तो कुछ कथित गौरक्षकों ने गायों से भरे टेंपू को रोककर पहलू और उसके बेटे इरशाद, आरिफ और अजमत नाम के युवक की भी जमकर पिटाई की थी। जिसमें उपचार के बाद पहलू की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक पहलू के मरने से पहले लिए ब्यान पर करीब डेढ दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


ऐडवोकेट असद हयात ने बताया कि बहरोड अदालत में मामले ही सुनवाई चल रही है। जिसकी पैरवी वह और ऐडवोकेट नूरदीन नूर कर रहे हैं। शनिवार को पहलू हत्याकांड को लेकर अदालत में पहली गवाही थी। शनिवार को वह अपनी कार से बयान मैं पहलू के पुत्रगण इरशाद, आरिफ और गवाह अजमत व रफीक के साथ बहरोड़ जा रहा थे। कार अमजद चला रहा था। गांव नीमराना (अलवर) क्रॉस करने के बाद अज्ञात लोगों द्वारा हमारी कार का पीछा शुरू कर दिया गया और ओवरटेक करते हुए कार को रोकने की कोशिश की गई और फायर भी किया गया। आरोपी फायरिंग करते हुए अपनी स्कार्पियो गाड़ी से बहरोड की तरफ चले गए। वह काले रंग की स्कार्पियो थी जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने बताया कि वे अदालत जाने की बजाए वापिस अलवर आए। उसके बाद मोलाना हनीफ, मेव पंचायत के सदर शेर मोहम्मद, हाजी अलताफ, पुन्हाना ब्लॉक समिति के चेयरमैन इरशाद खान, सपात मैनेजर, जमशेद और कासिम ऐडवोकेट आदि के साथ अलवर के एसपी राजेंद्र कुमार से मिलकर शिकायत दी है। उनका कहना है कि एसपी ने उनके ब्यान दर्ज कर लिए हैं और घटना स्थल का मुआयना करने के लिए पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित कर भेजी गई है। वहीं उनके साथ घटित घटना की सूचना अदालत को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed