फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Peepal tree of peepal wali gali is about to cut down.

कौन मिटाना चाहता है पीपल वाली गली का नामोनिशां?

Fri, 26 Sep 2014 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 26 Sep 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
Peepal tree of peepal wali gali is about to cut down.

घरों पर लिखे मकान नंबर से ज्यादा पटेल नगर इलाके में मशहूर पीपल वाली गली का अब नामोनिशां नहीं बचेगा। करीब 60 साल पुराने पेड़ को हटाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन पेड़ हटाने को लेकर इलाके में विवाद गहरा गया है।

विज्ञापन


एक पक्ष हटाने के पक्ष में है तो दूसरा इसकी खिलाफत कर रहा है। पटेल नगर सुधार मंडल ने पेड़ को ट्रांसप्लांट से रोकने के लिए वन विभाग, पुलिस आयुक्त और नगर निगम आयुक्त से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पेड़ ट्रांसप्लांट करने और उसकी टहनियां काटने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला वन विभाग अधिकारी राजेश आर्य के मुताबिक नगर निगम ने पुराने पेड़ का ट्रांसप्लांट कराने की अनुमति ली है, लेकिन नगर निगम ट्रांसप्लांट की बात से बेखबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के बागवानी विभाग के एसडीओ अजय निराला और इलाके के जेई गुलशन यादव कहते हैं शुक्रवार को पेड़ न ही काटे गए और न ही अभी ट्रांसप्लांट किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीपल के पेड़ के सामने प्लॉट के मालिक ट्रांसप्लांट के नाम पर पेड़ की कटाई करवाना चाहता है और अपना काम शुरू करना चाहता है। पटेल नगर सुधार मंडल के प्रधान दीपचंद का दावा है कि करीब 60 साल पुराना पेड़ है।

इसके प्रति स्थानीय लोगों की आस्था है। पूजा की जाती है। इलाके के अशोक यादव बताते है कि पीपल का पेड़ यहां की पहचान बन गई है। अगर पेड़ कट जाएगा तो धीरे-धीरे पीपल की पेड़ वाली के नाम मशहूर गली खत्म हो जाएगा। इलाके में लैंड मार्क के रूप में जाना जाता है।

  
राजेश आर्य, जिला वन अधिकारी ने बताया कि पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी गई है। दूसरी जगह ट्रांसप्लांट करने के आदेश दिया गया है। पेड़ कहां और कैसे लगाएंगे? इसकी जिम्मेवारी नगर निगम की है।

अजय निराला, एसडीओ, बागवानी, नगर निगम: ट्रांसप्लांट कराने के बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया है। अभी केवल अनुमति ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed