{"_id":"6ae75a243804dc702d0a533e","slug":"peace-march-by-lal-hit-janta-party-in-support-of-pm-modi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161764-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पीएम मोदी के समर्थन में लाल हिट जनता पार्टी का शांति मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पीएम मोदी के समर्थन में लाल हिट जनता पार्टी का शांति मार्च
विज्ञापन
राजघाट से रामलीला मैदान तक निकाली रैली, करीब 200 कार्यकर्ता और समर्थक हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली के बीच रविवार को लाल हिट जनता पार्टी ने भी समर्थन मार्च निकाला। राजघाट से शुरू हुआ यह मार्च रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो' के नारे लगाए।
मार्च का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक अयान भटनागर ने किया। इसमें पार्टी के सदस्यों और समर्थकों समेत करीब 200 लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में पार्टी के बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर चल रहे थे। इनके जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन जताया और केंद्र सरकार के विकास कार्यों की सराहना की।
पार्टी के मुताबिक, मार्च का उद्देश्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वास जताने के साथ संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करना था। इस दौरान पार्टी ने कांग्रेस की राजनीतिक विचारधारा और प्रधानमंत्री को लेकर उसके रुख का विरोध भी किया।