फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pcs officers wife attempt to molestation and kidnapping by Four people including retired cornal

नोएडा में प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश

Wed, 15 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 15 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
pcs officers wife attempt to molestation and kidnapping by Four people including retired cornal
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में सेवानिवृत्त कर्नल समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं...
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित पार्क में तीज उत्सव के दौरान एक प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी के अपहरण की कोशिश कर छेड़छाड़ की गई। मामले में पुलिस ने सेवानिवृत्त कर्नल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


कर्नल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। सेक्टर-20 थाना पुलिस के मुताबिक, एक प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी ने सेवानिवृत्त कर्नल वीरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह अपने दो बच्चों के साथ रहतीं हैं और उनके पति की दूसरे जिले में तैनाती है। आरोप है कि कर्नल उसे चार साल से अलग-अलग ढंग से व उनके परिवार को परेशान कर रहे थे। 

प्राधिकरण में उनकी झूठी शिकायत की गईं थीं। मंगलवार को पीड़ित महिला फ्लैट के सामने स्थित पार्क में तीज उत्सव में शिरकत करने गईं थीं। इसी दौरान कर्नल अपने तीन कर्मचारियों को साथ लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने उनके अपहरण की कोशिश कर छेड़छाड़ की।        

महिला की शिकायत पर सेवानिवृत्त कर्नल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने तीज उत्सव के दौरान अपहरण की कोशिश व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला एससीएसटी एक्ट में दर्ज किया गया है।      
- मनीष सक्सेना, थाना प्रभारी, सेक्टर-20
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed