फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PCR system remained stalled for about 30 minutes in Delhi

पीसीआर सिस्टम हुआ हैंग: नहीं सुनीं जा रहीं 112 पर की गईं कॉल, दिल्ली पुलिस ने वापस कॉल कर लोगों से पूछा दर्द

Fri, 28 Feb 2025 10:10 PM IST
श्याम जी. पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Feb 2025 10:10 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस को 112 नंबर से सीपीसीआर पर आ रही पीसीआर कॉल व उनका नंबर तो दिखाई दे रहा था, लेकिन पुलिसकर्मी कोड पिक नहीं कर पा रहे थे। हालांकि अंधे घंटे बाद पीसीआर सिस्टम ने पूरी तरह काम करना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
PCR system remained stalled for about 30 minutes in Delhi
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार दोपहर को उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिल्ली पुलिस एमरजेंसी यानि हेल्पलाइन नंबर 112 पर आ रही एक भी पीसीआर कॉल नहीं उठा पा रही थी। ये सिलसिला करीब आधा धंटे तक चलता रहा। दिल्ली पुलिस को 112 नंबर से सीपीसीआर पर आ रही पीसीआर कॉल व उनका नंबर तो दिखाई दे रहा था, लेकिन पुलिसकर्मी कोड पिक नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन


हालांकि अंधे घंटे बाद पीसीआर सिस्टम ने पूरी तरह काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है कि पीसीआर सिस्टम आधा घंटे के लिए हैंग हुआ है। दिल्ली पुलिस के पीसीआर यूनिट के पुलिस उपायुक्त ने पीसीआर सिस्टम के हैंग होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


तीन बजे दोपहर में ठप हुआ
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पीसीआर हो गया था। ये सिस्टम करीब आधा घंटे ठप रहा। इस दौरान करीब 112 पर करीब 150 से ज्यादा कॉल आई थी। कॉल पर नंबर दिखाई दे रहे थे। जब पुलिस पीसीआर कॉल को उठा नहीं पा रही थीं, इससे अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसे स्थिति पर पीसीआर कॉल पर जो नंबर दिखाई दे रहे थे पीसीआर कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन नंबरों पर वापस कॉल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


112 की 122 लाइन हैं 
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 112 नंबर की दिल्ली पुलिस ने 122 लाइनें लगा रखी हैं। सीपीसीआर में 50-60 पुलिसकर्मी एक साथ कॉल अटेंड करने के लिए तैनात होते हैं। हालांकि विशेष आयोजनों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी जाती है। दिल्ली पुलिस के पीसीआर सिस्टम की देखभाल सी-डेस्क करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed