{"_id":"e26a71bbf512411a5f5ffe845004c144","slug":"paytm-will-connect-khadi-producers-will-soon-agreements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी उत्पादकों से जुड़ेगा पेटीएम, जल्द होगा करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी उत्पादकों से जुड़ेगा पेटीएम, जल्द होगा करार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादी उत्पाद बनाने वाली कंपनियां भी बहुत जल्द पेटीएम से जुड़ने जा रही हैं। केंद्र सरकार से इसका करार जल्द होने जा रहा है।
विज्ञापन
पेटीएम के बिजनेस उपाध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ ने सेक्टर-5 में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पेटीएम अगले दो साल में छोटे कस्बों तक ऑनलाइन खरीदारी को पहुंचाएगा।
इसके लिए कस्बों में चल रही कोरियर कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। सौरभ वशिष्ठ ने पेटीएम के जरिए रोजाना 25 लाख खरीदारी होने का भी दावा किया है।
पांच साल में 20 से 25 फीसदी लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग से जोड़ने का लक्ष्य है। फिलहाल तीन फीसदी लोग ही ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं।