{"_id":"5c3fcb0abdec2273a924837a","slug":"pay-for-handbags-checking-at-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर हैंडबैग जांच के लिए देना होगा शुल्क, 1 फरवरी से लागू होगा नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर हैंडबैग जांच के लिए देना होगा शुल्क, 1 फरवरी से लागू होगा नियम
Thu, 17 Jan 2019 05:53 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Jan 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
IGI Airport
- फोटो : फाइल फोटो
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को अपने हैंड बैग की जांच कराने के लिए शुल्क देना पड़ेगा। एक फरवरी से हवाई अड्डा प्रबंधन बैग जांच के लिए नए नियम लागू करने जा रहा है। इसके तहत घरेलू और विदेशी उड़ानें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इससे यात्रियों को 50 रुपये तक का शुल्क देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, हवाई अड्डे पर सामान चेक-इन कराने के बाद यात्रियों को सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। यह जांच सीआईएसएफ के जवान करते हैं। हैंड बैग सहित मोबाइल, पर्स, लैपटॉप, बैटरी आदि की जांच एक्सरे स्कैन के जरिये होती है। यात्रियों के बैग की तलाशी का जिम्मा सीआईएसएफ के पास है, जबकि इसका खर्च एयरपोर्ट ऑपरेटर्स के हिस्से में आता है। इसलिए इस खर्च को एयरलाइंस और यात्रियों पर डाला जा रहा है।
विज्ञापन
1 फरवरी से घरेलू उड़ानों में बैग की जांच कराने के लिए 110 से लेकर 880 रुपये तक का शुल्क लगेगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह शुल्क 149.33 से लेकर 209.55 डॉलर तक होगा। बताया जा रहा है कि यह शुल्क एयरलाइंस से लिया जा सकता है। इसका असर यह होगा कि एयरलाइंस शुल्क का कुछ हिस्सा यात्रियों से लिया जाएगा। इस तरह यात्रियों को घरेलू उड़ानों पर 5 और विदेशी उड़ानों पर 50 रुपये तक देने होंगे।
विज्ञापन