फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pawan Yadav from Surat now works for many political parties and bollywood actors for digital advertisement

सूरत के पवन यादव डिजिटल दुनिया में धूम मचा रहे हैं , कई नेताओं और बॉलीवुड कलाकारों के लिए करते हैं काम

Sun, 21 Mar 2021 12:21 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pawan Yadav from Surat now works for many political parties and bollywood actors for digital advertisement
पवन यादव - फोटो : अमर उजाला
गुजरात के सूरत के रहने वाले पवन यादव इन दिनों डिजिटल एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में धूम मचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी दमदार पकड़, नई तकनीक और मजबूद रणनीति के सहारे पवन कई राजनीतिक दलों और बॉलीवुड एक्टरों की भी मदद कर रहे हैं। पवन ने एडवर्टाइजमेंट और ब्रांडमैनेजमेंट में पारास्नातक किया है जिसके कारण उनकी रचनात्मकता को और बल मिलता है।
विज्ञापन


पवन ने वॉलेटाइल ब्रांडिंग के नाम से अपनी एक कंपनी की भी स्थापना की है जिसमें किसी व्यक्ति विशेष को, कॉर्पोरेट कंपनी को या राजनीतिक दल को जनता के साथ संपर्क बनाकर एक लाभदायक संबंध बनाने में सहायता की जाती है।
विज्ञापन


वर्तमान में पवन देश के तमाम नेताओं-राजनेताओं और पार्टियों के साथ काम कर रहे हैं और चुनावों के दौरान उनके लिए आकर्षक डिजिटल अभियान चला रहे हैं। पवन अपने डिजिटल अभियानों के माध्यम से चुनावों के ठीक पहले राजनीतिक हवा का रुख मोड़ने का काम भी करते हैं ताकि पार्टी व्यापक स्तर पर हर एक मतदाता का वोट जीत सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज 22 साल की उम्र में अपनी कड़ी मेहनत के बल पर पवन ने जो कुछ हासिल कर लिया है, वो तो कई लोगों के जीवन का अंतिम लक्ष्य होता है। लेकिन पवन कहते हैं कि अभी आगे बहुत कुछ करने को है। अपनी उम्र के युवाओं के लिए पवन भले ही प्रेरणा बन गए हों लेकिन यहां तक पहुंचने की उनकी यात्रा आसान नहीं रही है। तमाम कठिनाइयों को झेलने के बाद भी उन्होंने कभी अपने जुनून से समझौता नहीं किया।

राजनीतिक दलों के साथ ही पवन बॉलीवुड कलाकारों के लिए भी काम करते हैं, ताकि उनके फैंस उनके नए कंटेंट या गानों से अपडेट रहकर अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़े रहें। पवन का तेज दिमाग और सेंस ऑफ ह्यूमर उन्हें अन्य प्रतियोगियों से अलग बनाता है।

बॉलीवुड कलाकारों के लिए पवन पूर्णत पेशेवर तकनीक से उनकी सहायता करते हैं, ताकि सितारों की डिजिटल व्यस्तता अपने ऑडियंस के साथ बनी रहे और साथ ही उनके फैंस भी आगामी प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट रहें।


पवन बताते हैं कि वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी पूरी तरह तैयार हैं। सोशल मीडिया के साथ ही उन्हें घूमना बहुत पसंद है और जल्द ही वो ऐसे प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं जिसमें उनका काम और शौक दोनों पूरे हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed