फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pawan Kumar Gupta moves Delhi HC claiming juvenile at Nirbhaya incident

निर्भया मामले में सात साल बाद नाटकीय मोड़, आरोपी बोला- घटना के वक्त था नाबालिग

Wed, 18 Dec 2019 09:07 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 18 Dec 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Pawan Kumar Gupta moves Delhi HC claiming  juvenile at Nirbhaya incident
delhi HC

निर्भया दुष्कर्म मामले में सात साल बाद नाटकीय मोड़ आ गया है। दरअसल इस केस के एक दोषी पवन कुमार गुप्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उसने दावा किया है कि वह दिसंबर 2012 में घटना के समय नाबालिग था और इसकी जांच उस समय नहीं की गई। उसने कहा कि इससे उसको छूट मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन


दया याचिका दायर करने के लिए मिला सात दिन
तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने निर्भया दुष्कर्म मामले के दोषियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर कहा कि आपके पास दया याचिका दायर करने के लिए सात दिन का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

अक्षय कुमार की पुनर्विचार याचिका खारिज

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को निर्भया के दोषी अक्षय कुमार की पुनर्विचार याचिका ठुकराए जाने के बाद अब दोषियों के डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख सात जनवरी रखी है। अदालत के इस फैसले से संकेत मिलता है कि कि निर्भया के दोषियों को इस साल फांसी होना मुश्किल है। अदालत ने डेथ वारंट पर सुनवाई टालते हुए कहा कि दया याचिका के लिए दोषियों को नोटिस दिया जाए। इसके खारिज होने के बाद ही डेथ वारंट जारी होगा। 

निर्भया की मां कोर्ट में रो पड़ीं

अदालत का फैसला सुनते ही निर्भया की मां कोर्ट में ही रो पड़ीं। उन्हें उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट से अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज होने पर आज डेथ वारंट जारी हो जाएगा लेकिन ऐसा न हो सका, जिससे वह कुछ दुखी होकर रो पड़ीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed