फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pawan Kheda supported Rahul Gandhi's statement in Delhi

Delhi: पवन खेड़ा ने राहुल के बयान का किया समर्थन, बोले- चीन को बचाना चाहते हैं पीएम मोदी; BJP ने किया पलटवार

Sun, 20 Aug 2023 06:24 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Aug 2023 06:24 PM IST
सार

दरअसल लद्दाख दौरे पर गए राहुल गांधी रविवार को लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। 

विज्ञापन
Pawan Kheda supported Rahul Gandhi's statement in Delhi
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और भाजपा नेता आरपी सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

लद्दाख में पार्टी सांसद राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पूरा देश यह कह रहा है लेकिन पीएम मोदी चीन को बचाना चाहते हैं। वह उन्हें प्रमाणपत्र देना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने के लिए क्या मजबूर कर रहा है हम नहीं जानते। पवन खेड़ा ने कहा कि पूरा ब्रह्मांड इस बात से हैरान है कि वह उन्हें बचा रहे हैं। उधर, राहुल गांधी की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता आरपी सिंह ने रविवार को राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और उन्हें कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से अध्ययन करने की नसीहत दे डाली। 

विज्ञापन


पवन खेड़ा ने कहा कि हर जगह और क्षेत्र चाहता है कि उनकी सरकार लोकतंत्र से चले। उनकी बात तभी सुनी जाएगी जब कोई निर्वाचित प्रतिनिधि होगा। इसलिए राहुल गांधी ने जो कहा वह सच है। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा कई सवाल खड़े करता है। 

विज्ञापन

 

 



दरअसल लद्दाख दौरे पर गए राहुल गांधी रविवार को लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा था कि यहां पर तो सब लोग कह रहे हैं कि चीन की सेना घुसी है। 

 

राहुल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि यहां कोई नहीं आया है जो कि सच नहीं है। आप यहां किसी से भी पूछ लीजिए, वो यही कहेगा। उन्होंने लद्दाख आने की वजह बताते हुए कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के समय हम यहां आना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों के कारण हम यहां नहीं आ पाए। 



कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से अध्ययन कर लें राहुल गांधी: भाजपा नेता आरपी सिंह
चीनी सैनिकों के द्वारा भारतीय भूमि का एक इंच हिस्सा भी नहीं लेने के केंद्र के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता आरपी सिंह ने रविवार को राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और उन्हें कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से अध्ययन करने की नसीहत दे डाली। आरपी सिंह ने कहा, राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि सेवानिवृत्त सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने ने एक बार कहा था कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ महीनों तक चले गतिरोध के दौरान भारत ने अपने क्षेत्र का एक इंच भी नहीं खोया। मैं उन्हें सुझाव दूंगा कि कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से अध्ययन कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed