फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patients of Bhagwan Mahavir Hospital will now get 24-hour CT scan facility.

Delhi NCR News: भगवान महावीर अस्पताल के मरीजों को अब 24 घंटे मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
- सीटी स्कैन की सुविधा देने वाली एजेंसी एबुलेंस सेवा भी करेगी सुनिश्चित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पीतमपुरा स्थित भगवान महावीर अस्पताल में गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। 325 बेड वाले इस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने इमरजेंसी केसों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा आउटसोर्स करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने निविदा (टेंडर) जारी कर दी है।

शर्तों के अनुसार, चयनित डायग्नोस्टिक सेंटर को अस्पताल से 10 किलोमीटर के दायरे में होना अनिवार्य है। इमरजेंसी कॉल मिलने के एक घंटे के भीतर एजेंसी को एंबुलेंस उपलब्ध करानी होगी, ताकि मरीज को स्कैन के लिए ले जाया जा सके। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और समय पर रिपोर्ट देना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


इस पहल से अब हादसे या गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों को जांच के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और सीजीएचएस पैनल से जुड़ी लैब इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगी। इस कदम से डायग्नोस्टिक सेवाओं में तेजी आएगी और मरीजों का कीमती समय बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed