दिल्ली: मरीजों ने अस्पताल में की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में सोमवार शाम को एक महिला मरीज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हरियाणा निवासी निशा गुप्ता (32) पति रवीश गुप्ता वर्ष 2006 से डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित थीं।
पिछले महीने भी उन्होंने खुदकुशी का प्रयास किया था और काफी मात्रा में नींद की गोलियां खा ली थीं। 20 जून को उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल के मनोचिकित्सक विभाग में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम को विभाग के बाथरूम में उन्होंने चुन्नी से फांसी लगा ली।
जानकारी मिलने पर इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बताई जा रही है। निशा का एक नौ वर्ष का बेटा है।
RML की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर मरीज रमन कुमार (22) ने जान दे दी। पुलिस को कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। युवक बीमारी से परेशान था। मंदिर मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोपोल (बिहार) निवासी रमन कुमार को चार-पांच दिन पहले ही पांचवीं मंजिल पर स्थित वार्ड नंबर-नौ में भर्ती कराया गया था। वह मानसिक रूप से कमजोर था। उसे दिमागी बुखार भी था।
सोमवार सुबह करीब सात बजे वह तीमारदार चाचा को बोला कि वह डॉक्टर से मिलने जा रहा है। कुछ देर बाद ही वह पांचवीं मंजिल पर स्थित बाथरूम की साइड से नीचे कूद गया। उसे इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।