फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   patient reached hospital with help of his 5 year old daughter after delhi hospital negligence

5 साल की बेटी के सहारे जब अस्पताल पहुंचा मरीज तो भर्ती से किया इंकार, CM केजरीवाल से की शिकायत

Wed, 25 Oct 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Oct 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
patient reached hospital with help of his 5 year old daughter after delhi hospital negligence
बेटी की मदद से अस्पताल पहुंचा मरीज - फोटो : अमर उजाला

राजधानी की स्वास्थ्य सेवाएं किस कदर लापरवाही से घिरी हुईं हैं, इसका खुलासा मदन मोहन मालवीय अस्पताल से हुआ है। सड़क दुर्घटना में घायल मरीज जब पांच साल की बेटी के सहारे अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से ही इनकार कर दिया।

विज्ञापन


कुछ देर बाद वहां मौजूद मरीजों के परिजनों ने प्रेमपाल और उसके परिजनों की तस्वीरें लेनी शुरू कर दी तो डॉक्टर दौड़ते हुए आए और मरीज को भर्ती कर लिया। मरीज ने इस बर्ताव पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शिकायत की है।
विज्ञापन


दरअसल, जैतपुरा क्षेत्र निवासी प्रेमपाल पेशे से चालक हैं। पांच अक्तूबर को एक सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसका एक पैर भी टूट गया। प्रेमपाल ने बताया, सोमवार को जब वह इलाज के लिए मदन मोहन मालवीय अस्पताल पहुंचा तो गेट पर व्हील चेयर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 साल की बेटी 7 साल के बेटे का सहारा ले इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा

patient reached hospital with help of his 5 year old daughter after delhi hospital negligence
बच्चों की मदद से अस्पताल पहुंचा मरीज - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह पांच साल की बेटी और सात साल के बेटे का सहारा लेकर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा। लेकिन यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों का व्यवहार प्रेमपाल और उसके परिजनों के लिए किसी बड़े संकट से कम भी नहीं था।

प्रेमपाल ने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद उसे बिस्तर मिल गया लेकिन वो मुख्यमंत्री से एक बार शिकायत जरूर करना चाहता है। घटना के वक्त अस्पताल में मौजूद एक मरीज के परिजन सुनील ने प्रेमपाल की शिकायत को सीएम सेल तक पहुंचा दिया है।

शाम होते ही अल्ट्रासाउंड बंद
सुनील ने बताया कि अस्पताल में खामियों का अंबार लगा है। वे अपनी गर्भवती पत्नी के साथ अक्सर अस्पताल आते हैं लेकिन शाम होते ही यहां अल्ट्रासाउंड तक नहीं होता है। सुनील ने बताया कि सोमवार को वे खुद अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड बाहर से करवाया।

जानकारी नहीं है : सीएमओ
अस्पताल के सीएमओ डॉ रमेश चुघ ने बताया कि मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अस्पताल में मरीजों के साथ किसी भी तरह का बुरा बर्ताव नहीं किया जाता है। न ही अल्ट्रासाउंड को लेकर ऐसी कोई शिकायत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed