{"_id":"0c08c213de7acb7d1d232f6066149340","slug":"patient-from-iraq-reached-noida-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक से इलाज के लिए नोएडा पहुंचा बासिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक से इलाज के लिए नोएडा पहुंचा बासिम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 21 Jun 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां भारत इराक के मरीजों की जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, वहीं इराक में भारतीय अपनी जान की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में एक इराकी अपने इलाज के लिए पहुंचा है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक बासिम (46 वर्ष) का लिवर ट्रांसप्लांट होना है।
यह मरीज दो दिन पहले ही अपने परिवार के साथ यहां आया है। इस परिवार पर आतंकियों का खौफ इस कदर है कि इराक के हालात पर कोई भी सदस्य बोलने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
परिवार से बात करने की कोशिश की गई तो उनके चेहरे पर आतंकियों का खौफ तैर गया। उनका कहना था कि इराक के हालात अच्छे नहीं हैं, लेकिन उन्हें वहां वापस जाना है। सुर्खियों में आकर वह लोग अपनी जान जोखिम में नहीं डाल सकते।
विज्ञापन