फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patient agonizing for half an hour at CM manohar lal khattar road show in Ballabgarh

सीएम के रोड शो में आधे घंटे तड़पता रहा मरीज, सायरन बजाती रही एंबुलेंस

Thu, 14 Mar 2019 11:07 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़ Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Patient agonizing for half an hour at CM manohar lal khattar road show in Ballabgarh
manohar lal khatter
सीएम मनोहर लाल खट्टर के रोड शो का खामियाजा डायलिसिस के एक मरीज को करीब आधा घंटे तक भुगतना पड़ा। रामेश्वर नामक यह मरीज जिस एंबुलेंस में था, वह सीएम के रोड शो में उमड़ी भीड़ और स्वागत कार्यक्रम के कारण जाम में फंस गई।
विज्ञापन


इस दौरान चालक ने कई बार एंबुलेंस का सायरन बजाकर निकलने की जगह मांगी, मगर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने भी एंबुलेंस के इस सायरन को अनसुना कर दिया। रामेश्वर ने बताया कि वह बीके अस्पताल गया था। डायलिसिस के लिए उसे बल्लभगढ़ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। इसी कारण उसके परिजन उसे एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


मोहना रोड के टी-प्वाइंट पर सीएम के रोड शो का स्वागत करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित था। ऐसे में वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक को इस प्वाइंट पर रोक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी ट्रैफिक जाम में रामेश्वर की एंबुलेंस भी फंस गई। बाद में जब सीएम का काफिला यहां से गुजर गया तब पुलिस ने ट्रैफिक शुरू कराया। इसके बाद ही एंबुलेंस आगे बढ़ सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed