{"_id":"5c0667b5bdec22418f4922dd","slug":"patiala-house-court-to-consider-the-chargesheet-filed-against-satyendra-kumar-jain-on-17th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सतेंद्र जैन के खिलाफ दायर आरोपपत्र मामले में 17 दिसंबर को कोर्ट करेगा सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सतेंद्र जैन के खिलाफ दायर आरोपपत्र मामले में 17 दिसंबर को कोर्ट करेगा सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Dec 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला हाउस अदालत सीबीआई द्वारा आय से अधिक संपत्ति के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन व उनकी पत्नी सहित कई कंपनियों के खिलाफ सोमवार को दाखिल आरोपपत्र मामले में 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा।
ज्ञात हो कि सोमवार को सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन व उनकी पत्नी सहित कई कंपनियों के खिलाफ पटियाला हाउस अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। एजेंसी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 29 नवंबर को आरोप पत्र दाखिल करने की अनुमति प्रदान की थी। सीबीआई ने जैन, उनकी पत्नी पूनम जैन व अन्य कई सहयोगियों के खिलाफ 24 अगस्त 2017 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने सतेंद्र जैन, पूनम जैन व अन्य लोगों सहित चार कंपनियों प्रयास इंफोसिस सोल्युशंस, अकिंनचन डेवलपर्स, मंगलायतन प्रोजेक्ट व इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड को भी नामजद किया है। साक्ष्यों के आधार पर सीबीआई ने अप्रैल 2017 में जैन व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की थी। एजेंसी का आरोप था कि जैन पर 2015-16 की अवधि में 4.63 करोड़ रुपये के धन शोधन का आरोप लगाया था।
एजेंसी ने जैन पर कोलकाता की कंपनियों के जरिये धन शोधन का आरोप लगाया था। इस बाबत जैन से जून 2017 में पूछताछ भी की गई थी। इन आरोपों को जैन ने खारिज कर दिया था। सीबीआई ने आरोपपत्र के साथ गवाहों की सूची के अलावा विभिन्न दस्तावेज भी दाखिल किए है।

Delhi's Patiala House Court to consider the chargesheet filed against Satyendra Kumar Jain and others on December 17. CBI had filed a chargesheet yesterday against Satyendra Kumar Jain,his wife Poonam Jain & his business associates in connection with disproportionate assets case.
— ANI (@ANI) December 4, 2018