Delhi: अमृतपाल सिंह और अमरीक को 8 दिन की हिरासत में भेजा, कनाडा स्थित आतंकी अर्श डल्ला से है कनेक्शन
पटियाला हाउस कोर्ट ने अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी और अमरीक सिंह को 27 मई तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। दोनों को यूएपीए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी और अमरीक सिंह को 8 दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। 27 मई तक एनआईए की हिरासत में रहना होगा। इन्हें यूएपीए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों को शुक्रवार को एनआईए के द्वारा आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जानकारी के लिए बता दें कि कनाडा स्थित अर्श डल्ला के दो सहयोगियों को एनआईए की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा था। ये दोनों फिलीपींस के मनीला से दिल्ली पहुंचे थे।
Delhi's Patiala House Court granted 8 days of custody of Amritpal Singh alias Ammy and Amrik Singh to NIA till May 27. They have been arrested under UAPA.
विज्ञापन
Both the accused were arrested at IGI Airport by the NIA on Friday.
— ANI (@ANI) May 19, 2023
आंतकी अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी और अमरीक सिंह को पटियाला हाउस अदालत स्थित विशेष न्यायाधीश शलैन्द्र मलि के समक्ष पेश किया गया। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि इन दोनों आरोपियों को शुक्रवार को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जांच में पता चल है कि इनके कनाडा स्थित खालिस्तान कमांडो फोर्स के अर्श डल्ला से संबंध है। ये दोनों फिलीपींस के मनीला से दिल्ली पहुंचे थे।
इनके खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज है और ये आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। इनसे पूछताछ कर पता लगाना है कि ये हथियारों और फंड का कहां से प्रबंध करते थे। दोनों के खिलाफ पिछले वर्ष 20 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। मांग की कि आरोपियों से पूछाताछ के लिए 12 दिन की रिमांड मंजूर की जाए। हालांकि अदालत ने सभी तथ्यों को देखते हुए आरोपियों की आठ दिन यानि 27 मई तक की रिमांड मंजूर कर ली।