{"_id":"5b36ff4e4f1c1b36208b5d1d","slug":"patiala-house-court-pass-order-to-charge-against-somnath-bharti-in-malviya-nagar-midnight-raid-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ तय होंगे आरोप, अफ्रीकी मूल की महिलाओं से की थी छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ तय होंगे आरोप, अफ्रीकी मूल की महिलाओं से की थी छेड़छाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
सोमनाथ भारती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने मालवीय नगर मिड नाइट रेड मामले में पूर्व कानून मंत्री एवं आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है।
मामला मालवीय नगर इलाके में जनवरी 2014 में अफ्रीकी मूल की महिलाओं से छेड़छाड़ व धमकी देने से जुड़ा है। पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने सोमनाथ भारती व अन्य आरोपियों पर संबंधित मामले में आरोप तय करने का निर्देश दिया है।
अदालत ने आरोप तय करने के लिए 16 जुलाई की तारीख तय की है। मालवीय नगर पुलिस ने अदालती आदेश पर सोमनाथ भारती समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अफ्रीकी मूल की महिला से छेड़छाड़ का मामला 19 जनवरी 2014 को दर्ज किया था।
इन महिलाओं का आरोप था कि भारती भारी भीड़ के साथ 15-16 जनवरी की रात खिड़की एक्सटेंशन गए और वहां पर अफ्रीकी मूल की महिलाओं से बदसलूकी की और उन्हें धमकियां दी।

दिल्ली पुलिस ने भारती व 17 अन्य के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी
सोमनाथ भारती
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारती व 17 अन्य लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, दंगा फसाद व धमकी देने संबंधी धाराओं में चार्जशीट पेश की थी।
इस मामले में 41 लोगों की सूची बतौर अभियोजन गवाह कोर्ट में पेश की गई थी। अदालत ने इस मामले में आगे जांच के लिए सोमनाथ भारती के आवेदन को 26 मार्च 2018 को खारिज कर दिया था।
इस मामले में 41 लोगों की सूची बतौर अभियोजन गवाह कोर्ट में पेश की गई थी। अदालत ने इस मामले में आगे जांच के लिए सोमनाथ भारती के आवेदन को 26 मार्च 2018 को खारिज कर दिया था।