{"_id":"68bc1790d0574b59750999e7","slug":"patiala-house-court-allows-jailed-mp-engineer-rashid-to-vote-in-vice-presidential-election-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगे सांसद इंजीनियर राशिद, कोर्ट ने दी अनुमति; 9 सितंबर को होना है मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगे सांसद इंजीनियर राशिद, कोर्ट ने दी अनुमति; 9 सितंबर को होना है मतदान
Sat, 06 Sep 2025 04:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 06 Sep 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर राशिद
- फोटो : अमर उजाला
पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला से जेल में बंद सांसद शेख अब्दुल राशिद (इंजीनियर राशिद) को 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए हिरासत में संसद जाने की अनुमति दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने शनिवार को जारी 4 सितंबर के आदेश के अनुसार, राशिद को यात्रा व्यय के लिए तत्काल कोई भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
हालांकि, उन्हें बाद में होने वाले खर्च को वहन करने का वचन देना होगा, जो मौजूदा समय में उच्च न्यायालय की तरफ से आदेश के लिए आरक्षित अपीलों के परिणाम के अधीन होगा। इससे पहले इंजीनियर राशिद ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की अनुमति के लिए पटियाला हाउस की विशेष एनआईए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन