फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pathankot attack: Suspicion on SP deepens, found the Chinese wireless set.

एसपी सलविंदर पर गहराया शक, गाड़ी से मिला चीनी वायरलेस सेट

Sat, 16 Jan 2016 06:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jan 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Pathankot attack: Suspicion on SP deepens, found the Chinese wireless set.

पठानकोट आतंकी हमले की जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी से चीन निर्मित वायरलेस सेट मिला है।

विज्ञापन


आतंकवादियों ने 31 दिसंबर- 1 जनवरी को सलविंदर सिंह की इसी गाड़ी का इस्तेमाल एयरबेस तक पहुंचने के लिए किया था। एनआईए ने शुरुआती जांच में पाया है कि इस वायरलेस सेट का सारा डेटा मिटा दिया गया है।

विज्ञापन


इस सेट को एनटीआरओ और सीएफएसएल भेजा गया है ताकि मिटाए गए डेटा को वापस हासिल किया जा सके। वायरलेस सेट के डेटा से इस हमले के बारे में नई जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक यह वायलेस सेट पिछले साल जम्मू-कश्मीर के सांबा में हुए आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए सेट की तरह है। हालांकि यह सवाल खड़ा हो रहा है कि एसपी की गाड़ी से यह वायरलेस सेट अब क्यूं मिला।

मजार के बाबा को भी किया गया तलब

Pathankot attack: Suspicion on SP deepens, found the Chinese wireless set.

जबकि एनआईए इस गाड़ी की सघन पड़ताल कर चुकी है। उधर पिछले तीन दिन से चल रही सलविंदर की पूछताछ के बाद एनआईए ने उस मजार के बाबा को भी दिल्ली तलब किया है।

सोमपाल नाम के मजार के बाबा और सलविंदर का रसोइया मदन गोपाल बृहस्पतिवार को एनआईए मुख्यालय पहुंचेगा। एनआईए सूत्रों के मुताबिक इन दोनों की सलविंदर के साथ पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि सलविंदर ने एजेंसी को बताया था कि वह अपने दोस्त के साथ 31 दिसंबर को मजार पर गया था जहां से लौटते वक्त आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया था।

एनआईए को सलविंदर के जवाबों में कई तरह की असमानताएं मिल रही हैं। उधर एनआईए ने उस रास्ते का भी पक्का पता कर लिया है जहां से अगवा करने के बाद आतंकी एयरबेस तक पहुंचे थे। इन रास्तों पर लगे सीसीटीवी की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed