{"_id":"676c1c20151e05d0aa07b37f","slug":"path-to-shivlinga-was-separated-from-tomb-in-cemetery-in-ghaziabad-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में शिवलिंग: मजार से अलग किया गया रास्ता, रुद्राभिषेक के बाद हनुमान चालीसा का हुआ पाठ; देखें Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में शिवलिंग: मजार से अलग किया गया रास्ता, रुद्राभिषेक के बाद हनुमान चालीसा का हुआ पाठ; देखें Video
Wed, 25 Dec 2024 08:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:23 PM IST
सार
गाजियाबाद के आबिदपुर मानकी गांव में कब्रिस्तान में स्थित प्राचीन शिवलिंग का रास्ता मजार से अलग कर दिया गया है। इसके बाद हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पूजा अर्चना कर रूद्राभिषेक किया। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
मजार से अलग किया गया शिवलिंग का रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आबिदपुर मानकी गांव में कब्रिस्तान परिसर स्थित प्राचीन शिवलिंग का रास्ता मजार से अलग होने के बाद बुधवार को हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पूजा अर्चना कर रूद्राभिषेक किया। इस दौरान वहां भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शिवलिंग मजार की चाहरदीवारी में था। हिंदू युवा वाहिनी ने शिवलिंग का रास्ता मजार से अलग बनाने की मांग को लेकर थाने और तहसील पर दो दिन तक हंगामा प्रदर्शन किया था। दोनों समुदाय के लोगों की सहमति के बाद पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को शिवलिंग का रास्ता मजार से अलग करा दिया।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के निर्वतमान जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी, महामंत्री नीरज शर्मा और निशांत त्यागी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के वाहनों के काफिले के साथ बुधवार सुबह कब्रिस्तान स्थित प्राचाीन शिंवलिंग पहुंचे। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे से वातावरण शिव मय हो गया। पंड़त राजेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ रूद्राभिषेक कराया। कार्यकर्ताओं ने शिव तांडव और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन
आयुष त्यागी और नीरज शर्मा ने बताया कि पहले तो प्राचीन शिवलिंग को कब्रिस्तान परिसर में ले लिया गया और फिर बाद में उसके चारों तरफ मजार की चाहरदीवारी कर उसे ढक दिया गया था। शिवलिंग का रास्ता अब मजार से अलग कर दिया गया है। इस अवसर पर विशाल त्यागी, निशांत, पुष्कर, नितिन, सुशील, शुभम, मोनू, प्रशांत गुप्ता, हरित, अभिषेक, अमित,प्रशांत,अंकित, साहिल,तरुण, कपिल प्रजापति, अभिनव, विपिन प्रधान और मोनू शर्मा सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन