विदेशी कंपनियों की ऑनलाइन वेबसाइटों पर बाबा रामदेव के प्रोडक्ट की धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी कंपनियों को छोड़ स्वदेशी का नारा देने वाले बाबा रामदेव के प्रोडक्ट अब विदेशी कंपनियों की ऑनलाइन वेबसाइट पर भी आ गए हैं। फ्लिपकार्ट समेत अन्य वेबसाइट पर पतंजलि के कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बिक रहे हैं, जिसे विभिन्न कंपनियां डिस्काउंट के साथ दे रही हैं।
खास बात यह है कि ऑनलाइन वेबसाइट पर पतंजलि प्रोडक्ट की सबसे अधिक मांग है। देश में तेजी से उभरती फ्लिपकार्ट समेत अन्य ऑनलाइन वेबसाइट में अब बाबा रामदेव का नाम भी जुड़ गया है, वेबसाइट पर पतंजलि का कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर प्रोडेक्ट भी सेल में आ गए हैं।
देश का एक बड़ा वर्ग अब बाजार की बजाय घर या अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन वेबसाइट से दाम और क्वालिटी रेटिंग जांचने के आधार पर शॉपिंग करना पसंद करता है।
ग्राहकों की मांग के चलते फ्लिपकार्ट पर शुरुआत में कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर के प्रोडक्ट रखे हैं, जोकि ग्राहकों में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
दुकान में पंतजलि का जो ऐलोवेरा जेल 80 रुपये में मिलता है, वह वेबसाइट पर 69 रुपये, दंतक्रांति 75 की बजाय 74, केशक्रांति 130 की बजाय 120 रुपये में मिल रहा है।
हालांकि इन दोनों वेबसाइट को छोड़कर अन्य ऑनलाइन वेबसाइट पर किराने से लेकर अन्य उत्पादों पर 15 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है।