फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passport will no longer be required for certification for foreign students to study online degree programs

Online Degree Program: विदेशी छात्रों को प्रमाणीकरण के लिए अब पासपोर्ट जरूरी नहीं, फोटो पहचान पत्र होगा मान्य

Fri, 22 Jul 2022 05:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Jul 2022 05:32 AM IST
सार

यूजीसी ने ऑनलाइन व ओडीएल विनियम 2020 में संशोधन किया है। जिसके बाद विदेशी छात्रों को ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए प्रमाणीकरण को अब पासपोर्ट जरूरी नहीं होगा।  

विज्ञापन
Passport will no longer be required for certification for foreign students to study online degree programs
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों को ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए प्रमाणीकरण को अब पासपोर्ट जरूरी नहीं होगा। ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम के लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से आने वाले विदेशी छात्रों के प्रमाणीकरण के लिए अब संबंधित देश की सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय फोटो पहचान पत्र भी मान्य होगा। अभी तक ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए प्रमाणीकरण के तहत एकमात्र पासपोर्ट ही जरूरी था।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने यूजीसी (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग  प्रोग्राम और ऑनलाइन प्रोग्राम) विनियम 2020 में संशोधन किया है। यूजीसी ने इसका गैजेट नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जोकि तत्काल प्रभाव लागू हो गया है।
विज्ञापन


यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से यूजीसी ( ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम और ऑनलाइन प्रोग्राम ) विनियम 2020 का गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बाद यूजीसी (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम और ऑनलाइन प्रोग्राम) विनियम 2020 में संशोधन किया गया है। इसके तहत विदेश मंत्रालय (एमईए) के माध्यम से आने वाले विदेशी छात्र यूजीसी द्वारा मान्य 60 विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए अब छात्र अपने देश की सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र दे सकते हैं। संबंधित देश की सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र प्रमाणीकरण के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि अन्य माध्यमों से उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों के लिए नियमों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। उनके लिए प्रमाणीकरण के रूप में पासपोर्ट ही मान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed