{"_id":"7767aa565e1a49003b3967d5ff449310","slug":"passport-public-eye-with-the-problem-then-i-will-come-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट में परेशानी हुई तो जनता के साथ नजर आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट में परेशानी हुई तो जनता के साथ नजर आऊंगा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने पासपोर्ट अफसर से कहा कि जनता को परेशान हुई तो मैं लोगों के साथ खड़ा नजर आऊंगा। वह बुधवार को अचानक पासपोर्ट आफिस का निरीक्षण करने जा पहुंचे।
विज्ञापन
वीके सिंह करीब डेढ़ घंटे तक पासपोर्ट आफिस में रहे। इस दौरान उन्होंने निर्धारित समय पर पासपोर्ट जारी न होने को सबसे गंभीरता से लिया। आफिस के काउंटरों को देखने के बाद वे पासपोर्ट अधिकारी के कक्ष में पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने पासपोर्ट जारी होने में हो रही देरी की जानकारी मांगी। पासपोर्ट अधिकारी सीताराम यादव ने बताया कि कुछ आवेदक निर्धारित मानकों का पालन नहीं करते हैं, जबकि कई बार बुकलेट उपलब्ध न होने से भी पासपोर्ट जारी करने में देरी होती है। आफिस में गजटेड अफसरों की कमी है। इससे पासपोर्ट का आफिस वर्क प्रभावित होता है।
विज्ञापन
इस पर जनरल सिंह ने एक जुलाई तक प्राप्त पासपोर्ट आवेदनों और निस्तारित मामलों की जानकारी मांगी। उन्होंने समस्याओं को निस्तारित करने के लिए जरूरी सुझाव भी मांगे।
साथ ही स्पष्ट कर दिया कि जनता को परेशानी हुई तो मैं लोगों के साथ खड़ा नजर आऊंगा। इस मौके पर सरदार एसपी सिंह, विजय मोहन, संजीव शर्मा और अशोक मोंगा आदि उनके साथ रहे।