{"_id":"5900bceb4f1c1bb365c0e2c7","slug":"passport-center-opens-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में ही बनवाएं अपना पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में ही बनवाएं अपना पासपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
passport center
पासपोर्ट बनवाना अब आसान होगा। फरीदाबाद के नेहरू ग्राउंड स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत बुधवार को कर दी गई। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र का खुलना शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत है। अब फरीदाबाद व पलवल जिले के लोगों को दिल्ली या फिर गुरुग्राम के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
फरीदाबाद में देश का 45वां पासपोर्ट सेवा केंद्र खुला है। पहले ही दिन केंद्र पर आवेदकों की भीड़भाड़ रही। फिलहाल, रोजाना 30 आवेदनों को प्रोसेस में लाया जाएगा। फरीदाबाद में हर रोज 200 आवेदनों का अनुमान लगाया जा रहा है। आवेदन से लेकर फीस जमा करने की प्रक्रिया पहले ही ऑनलाइन है।
विज्ञापन
पासपोर्ट कार्यालय खुलने की काफी खुशी है। कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया के बारे में पता किया। एक दो दिन में अब ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
-अमित
पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। अब यहीं पर सब काम हो रहा है। यहां पर लाइन में भी लगना नहीं पड़ा। तुरंत ही नंबर आ गया।
-आफताब आलम