{"_id":"8c8f5e5e4787116ea27e6e400880dc1f","slug":"passes-will-not-be-issued-in-surajkund-fare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेले में नहीं होगा कोई वीवीआईपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेले में नहीं होगा कोई वीवीआईपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 28 Jan 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले के दौरान हरियाणा रोडवेज की बसों में स्टाफ को छूट नहीं मिलेगी। मेले के दौरान बसों में वीआईपी, बुजुर्ग और विशेष सक्षम महिलाआें के अलावा किसी अन्य यात्री को बस किराए में छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को सिटी बस विंग ने बैठक कर इस बात का निर्णय लिया। रोडवेज मुख्यालय द्वारा भी एक सूची जारी कर दी गई है, जिसमें कुछ लोगों को ही राहत देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
मेले के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो से 56 सिटी बसें चलाई जाएंगी। ये बसें डिपो, एनआईटी दशहरा बस अड्डे, बदरपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर सूरजकुंड तक चलेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार कई बार ऐसे यात्री बस में चढ़ जाते है जो किसी सरकारी विभाग के नहीं होते हैं, फिर भी स्टाफ बोलकर मुफ्त में यात्रा करते हैं।
इस बार ऐसे यात्रियों पर नकेल कसने के लिए कुछ कदम उठाए जा रहे हैं। बसों मे केवल विधायक, पूर्व विधायक, एमएलए, एमपी, बुजुर्ग और विशेष बच्चों को ही छूट मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा अगर किसी को छूट लेनी है तो उसे रोडवेज में आकर आवेदन देना होगा। सिटी बस सेवा महाप्रबंधक जेएस अहलावत ने बताया कि इस तरह के यात्रियों के बसों में सफर करने से आर्थिक नुकसान होता है। इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।