Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   passengers throng railway stations

Delhi NCR News: ट्रेनों में जगह पाने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशनों पर उमड़े यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
- नई दिल्ली, आनंद विहार समेत दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को भी रही भारी भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दीपावली के बाद अब छठ पूजा के लिए घर जाने वालों की भीड़ दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने लगी है। नई दिल्ली, आनंद विहार समेत राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को यात्रियों की भारी भीड़ रही। बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर करने के लिए हजारों यात्री परिवार और सामान के साथ स्टेशन पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही सुबह से लेकर देर शाम तक बनी रही। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट और पहाड़गंज दोनों ओर यात्रियों की काफी चहल-पहल रही। वहीं, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भी बिहार, उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते यात्रियों के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। कई यात्री बड़े-बड़े बैग, गठरी और बच्चों के साथ स्टेशन पहुंचे। छठ पूजा बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों में बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाई जाती है। यही वजह है कि छठ से पहले दिल्ली से पूर्व दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।

आरपीएफ की तैनाती, कैमरों से निगरानी
भीड़ के बीच किसी तरह की अव्यवस्था और सुरक्षा संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जवान प्रवेश और निकास द्वारों, प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों पर नजर रख रहे हैं। नई दिल्ली स्टेशन पर प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं, ताकि यात्रियों की आवाजाही एक दिशा में बनी रहे। इसके अलावा, निगरानी के लिए 700 अतिरिक्त एआई आधारित कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री भी बंद
छह प्रमुख स्टेशनों पर 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री भी बंद रखी गई है, ताकि अनावश्यक भीड़ को रोका जा सके। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी भी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी भी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए सुविधाएं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित और आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई है। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल पर स्थायी होल्डिंग एरिया के साथ अस्थायी तंबू भी लगाए गए हैं। यहां अनारक्षित टिकट काउंटर, स्वचालित टिकट मशीन, शौचालय, खानपान स्टॉल, सहायता बूथ और उद्घोषणा प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रेलवे कर्मचारी यात्रियों को सही ट्रेन और प्लेटफॉर्म की जानकारी देने के साथ उनकी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed