{"_id":"62670b976090181c2d2b0e82","slug":"passenger-reversion-system-temporarily-suspended-for-2-hours-30-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम: आज रात ढाई घंटे नहीं होगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे से संबंधित कोई जानकारी भी नहीं मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम: आज रात ढाई घंटे नहीं होगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे से संबंधित कोई जानकारी भी नहीं मिलेगी
Tue, 26 Apr 2022 03:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Apr 2022 03:05 AM IST
सार
अगर आप मंगलवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपने ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले कर लें।
विज्ञापन
टिकट बुकिंग काउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। 26 अप्रैल की देर रात 11.45 बजे से 2:15 बजे तक पीआरएस पूछताछ को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कम्प्यूटरीकृत पूछताछ सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात से ढाई घंटे तक रेलवे से संबंधित कामों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही कम्प्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का काम काज भी बंद रहेगा। इस दौरान न तो यात्रा टिकट जारी होंगे और न ही टिकट निरस्त हो सकेगा। लिहाजा अगर आप मंगलवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपने ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले कर लें।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित न तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और न ही रिटायरिंग रूम की। अपग्रेडेशन काम के लिए इस दौरान कंप्यूटरिकृत सेवा बंद की जाती है।
विज्ञापन