{"_id":"65fc95b4cf9b7bc9b5044d43","slug":"parvesh-verma-becomes-election-co-incharge-of-rajasthan-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : प्रवेश वर्मा को बनाया गया राजस्थान का चुनाव सह प्रभारी, जताया पीएम-नड्डा और शाह का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections : प्रवेश वर्मा को बनाया गया राजस्थान का चुनाव सह प्रभारी, जताया पीएम-नड्डा और शाह का आभार
Fri, 22 Mar 2024 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:58 AM IST
सार
सहप्रभारी बनाए जाने पर प्रवेश वर्मा ने पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह व संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। राजस्थान में सभी सीटों पर कमल खिलाकर संसद में भाजपा को मजबूत करना गर्व की बात होगी।
विज्ञापन
Parvesh Sahib Singh Verma
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पश्चिमी-दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान के चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। सहप्रभारी बनाए जाने पर प्रवेश वर्मा ने पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह व संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। राजस्थान में सभी सीटों पर कमल खिलाकर संसद में भाजपा को मजबूत करना गर्व की बात होगी।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव का सह प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश भाजपा ने कयासों का दौर दिनभर रहा। यह भी कहा गया कि दिल्ली के वर्तमान सांसद चुनाव के दौरान दिल्ली की राजनीति से दूर ही रहेंगे। यह भी चर्चा रही कि डॉ. हर्षवर्धन पहले ही कह चुके है कि उनका कृष्णानगर वाला क्लिनिक इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह गौतम गंभीर भी सोशल मीडिया पर कह चुके है कि क्रिकेट के प्रति उनकी कई जिम्मेदारी है। सांसद हंस राज हंस भी अपने संसदीय क्षेत्र में कम ही समय दे रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता दबी जुबान में यह भी कह रहे है कि टिकट कटने के बाद ज्यादातर नेता चुनाव के दौरान ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं।
विज्ञापन