फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Party workers protest over ticket distribution in Delhi Election 2020

दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे के साथ राजनीतिक पार्टियों में विरोध के स्वर तेज

Sun, 19 Jan 2020 06:57 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Party workers protest over ticket distribution in Delhi Election 2020
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विधानसभा चुनाव के लिए टिकट का एलान होने के साथ ही तीनों मुख्य राजनीतिक पार्टियों में विरोध का स्वर तेज हो गया है। टिकट के दावेदार रहे नेता जी के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। रविवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी रहा।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय के सामने लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट नहीं मिलने से नाराज समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के साथ ऑटो चालक भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। प्र्रदर्शनकारी लक्ष्मीनगर विधानसभा से अभय वर्मा को टिकट मिलने से नाराज थे। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पर टिकट के बंटवारे में भेद-भाव का आरोप मढ़ा। दिनेश प्रताप सिंह के समर्थकों का कहना था कि हारे हुए प्रत्याशी को चुनाव लडृने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस पार्टी में भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। आरके पुरम विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका सिंह के खिलाफ प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता ने महिपाल यादव के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रियंका सिंह का नाम वापस लेने की मांग प्रदर्शनकारियों ने की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि टिकट के बंटवारे में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। पार्टी आरके पुरम से मजबूत उम्मीदवार की जगह कमजोर उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। ऐसे में पार्टी की हार सुनिश्चित है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री की बेटी प्रियंका सिंह को आरके पुरम से उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed