{"_id":"27a80c6ea8ea230654b47420745e2bab","slug":"parshad-husband-arrested-for-clash-with-municipal-corporations-employees-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगमकर्मियों से मारपीट करने वाला पार्षद का पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगमकर्मियों से मारपीट करने वाला पार्षद का पति गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Dec 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते के साथ मारपीट करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात पार्षद के पति भीम सिंह ठाकरान को गिरफ्तार किया। इसके विरोध में रात में ही ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया।
विज्ञापन
गुड़गांव-सोहना मार्ग पर अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम से परेशान नगर निगम का दस्ता बुधवार को इस्लामपुर गांव में था। वहां पर अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों का नगर निगम के दस्ते में शामिल लोगों के साथ मारपीट हुई।
विज्ञापन
इस दौरान जेई नरेश कुमार की आंख के पास गंभीर चोट आई। सदर थाना पुलिस ने नगर निगम के जेई के बयान पर वार्ड नंबर-27 की पार्षद सोनिया के पति भीम सिंह ठाकरान और अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी भीम सिंह को बृहस्पतिवार की रात को गिरफ्तार किया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके चलते ग्रामीणों ने थाने का घेराव भी किया। सदर थाना प्रभारी ने उनको समझा बुझाकर वापस किया।
पुलिस ने आरोपी पार्षद को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। वहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। नगर निगम की ओर से आए दिन तोड़फोड़ के नाम पर लोगों को होने वाली परेशानी के विरोध में शुक्रवार को कार्यालय पर एक प्रदर्शन होना था। इसकी अगुवाई आरोपी को करना था। इसके चलते पुलिस ने उसे योजना के तहत रात में ही गिरफ्तार कर लिया।