फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament is far from dead mother with son four days, the stench from the open secret

संसद भवन से कुछ ही दूरी पर मृत बेटे के साथ चार दिन रही मां, बदबू आने से खुला राज

Tue, 05 Jul 2016 01:41 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Parliament is far from dead mother with son four days, the stench from the open secret
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो

संसद भवन से एक से डेढ़ किलोमीटर दूर मंदिर मार्ग के काली बाड़ी में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक मां अपने मृत बेटे के साथ चार दिन घर में रही। बेटे का शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। घर में ज्यादा बदबू आने लगी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


मंदिर मार्ग थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मां ने बेटे की मौत होने पर पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी।क्या मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है या बेटे के प्यार में वह ऐसा नहीं कर पाई थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रामदुलारी (54) अपने बेटे कपिल (32) के साथ 77 1/ए काली बाड़ी, मंदिर मार्ग में रहती हैं।
विज्ञापन


घर में दोनों ही रहते थे। मां बीमार रहती है, इसलिए बेटा कपिल बाहर से खाना लाता था। रामदुलारी की तीन बेटियां हैं, जो दिल्ली-एनसीआर में रहती हैं। कपिल शराब पीने का आदि था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह से सड़-गल गया था बेटे का शव

Parliament is far from dead mother with son four days, the stench from the open secret
पु‌लिस - फोटो : file photo
करीब चार दिन पहले उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर को अपनी बेटियों को फोन कर रामदुलारी ने बताया कि कपिल की मौत हो गई है। बेटियां घर पहुंचीं तो कपिल का शव बुरी तरह से सड़-गल गया था। 

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पूरे घर में बदबू फैल गई थी। शव देखने से लग रहा है कि उसकी मौत करीब चार-पांच दिन पहले ही हो गई थी। अब ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। हालांकि, कपिल के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में ये बात तो सामने आई है कि रामदुलारी बीमारी रहती थी। 

इस बात की जांच की जा रही है कि जब बेटे की मौत हो गई थी तो पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी। क्या रामदुलारी को कोई दिमागी बीमारी है। कपिल के पिता रेलवे में अधिकारी थे और उन्हीं के नाम पर काली बाड़ी में फ्लैट आवंटित हुआ था। कपिल के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed