{"_id":"6ad4d7993cf98ad28b0b7435","slug":"parking-crisis-in-gaffar-market-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159803-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गफ्फार मार्केट में पार्किंग का संकट, कारोबारी-ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गफ्फार मार्केट में पार्किंग का संकट, कारोबारी-ग्राहक परेशान
विज्ञापन
-पार्किंग की तलाश में घूमते हैं ग्राहक, सड़क किनारे वाहन खड़े होने से बाजार में जाम
नई दिल्ली। गफ्फार मार्केट में पार्किंग की समस्या से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशने में काफी समय लग जाता है। सड़क किनारे और बाजार की गलियों में वाहन खड़े होने से कई जगह रास्ता संकरा हो जाता है। इसका सीधा असर बाजार की आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने बाजार के आसपास व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा बढ़ाने और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि पार्किंग व्यवस्था सुधरने से बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या और कारोबार दोनों को फायदा हो सकता है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक दूसरे इलाकों से खरीदारी करने आते हैं। लेकिन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग वाहन लेकर बाजार आने से बचते हैं। पीक आवर में स्थिति और खराब हो जाती है। दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से सामान लाने-ले जाने में भी दिक्कत होती है। संवाद