{"_id":"3ddf3bf67d3d0378ea6d313b89b18a4d","slug":"parents-today-find-a-candle-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस मामला ; अभिभावक आज निकालेंगे कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस मामला ; अभिभावक आज निकालेंगे कैंडल मार्च
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Sun, 20 Jul 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीसवृद्धि के विरोध में रविवार की शाम अभिभावक कैंडल मार्च निकालेंगे। ट्रांस हिंडन अभिभावक संघ के बैनर तले सभी निजी स्कूलों के अभिभावक शाम छह बजे वसुंधरा सेक्टर-10 वनस्थली पब्लिक स्कूल पर एकजुट होंगे और यहां से कैंडल मार्च की शुरुआत की जाएगी। शनिवार की शाम अभिभावकों ने एक बैठक कर प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
स्कूल स्टाफ से नोकझोंक, जारी रहेगा धरना प्रदर्शन
शुक्रवार को वनस्थली स्कूल में अभिभावकों और स्कूल स्टाफ के बीच नोकझोंक हो गई थी। अभिभावकों का कहना है कि वे रोज एक घंटे के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को बैठक में अभिभावकों ने तय कि इस नोकझोंक से प्रदर्शन नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
फिर भेजा फीस जमा करने का एसएमएस
वसुंधरा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल प्रबंधन का रवैया अभिभावकों की परेशानी का सबब बन गया है। पिछले दिनों स्कूल में हुई प्रबंधन और पैरेंट्स एसोसिएशन की बैठक प्रिंसिपल ने अभिभावकों से हाईकोर्ट का फैसला आने तक फीस जमा करने या न करने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह अभिभावकों के पास 19 जुलाई तक हर हाल में फीस जमा करने या फिर फाइन झेलने के एसएमएस ने अभिभावकों के कान खड़े कर दिए।
शनिवार को स्कूल का हाफ डे होने से अभिभावकों के पास कोई विकल्प नहीं रहा। अभिभावकों ने सोमवार को इसका विरोध करने का ऐलान किया है।